सैयदराजा के लोकमनपुर फाटक के पास ट्रैक की मरम्मत करते रेलकर्मी।
- फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। कोरोना वायरस संक्रमण के फैैलाव को देखते हुए देश में जारी लॉकडाउन के खत्म होने के बाद ट्रेनों के परिचालन में दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे लगातार पटरियों की मरम्मत आदि में जुटा है। इसी क्रम में शुक्रवार को इंजीनियरिंग विभाग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग को पांच घंटे तक बंद कर मरम्मत की गई।
लॉकडाउन में यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद है। हालांकि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों का संचालन जारी है। वर्तमान में तीन मई तक लॉकडाउन की वजह से यात्री ट्रेनें नहीं चल रही है लेकिन जब लाकडाउन खुलेगा तो कोई दिक्कत न हो इसके लिए बीस अप्रैल से लगातार नए प्रोजेक्ट को पूरा करनेे और रेल पटरियों, ओवरहेड तार, सिग्लिंग प्रणाली सुधार आदि की मरम्मत का काम जारी है। शुक्रवार को इसी क्रम में स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग को बंद कर मरम्मत का काम शुरू किया। दोपहर 12 बजे लोकमनपुर रेलवे फाटक 72 एटी को बंद कर पोल ंख्या 647/27 से 647/26 के बीच डाउन लाइन की गिट्टी को दबाने, कंक्रीट के नीचे गिट्टी डालने, रबर लगाने आदि का काम किया गया। पांच घंटे तक रेलवे गेट बंद रहने की वजह से लाकडॉउन में अति आवश्यक होने पर पर भी लोग नहीं निकल सके। आवश्यक सामान लेकर आ रहे ट्रक भी रुके रहे। पटरी के नीचे खुदाई होने की वजह से साइकिल औरबाइक सवार भी फाटक पार नही कर सके। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रकाश चंद्रमान ने बताया की लॉकडाउन में बहुत कम लोगों का आवागमन है। इसीलिए काम जल्दी से पूरा करने के लिए ज्यादा लेबर लागकर काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डाउन लाइन पर आने वाली मालगाड़ियों को रिवर्स लाइन के सहारे पार कराया गया।