फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन बढ़ाने को सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम मान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा। तीसरी बार यह बढ़ोत्तरी की गई है। इस बढ़ोत्तरी से लोग निराश तो है लेकिन इसे सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक मान रहे हैं।
विज्ञापन

नगर से सटे आलमपुर निवासी पंचम यादव ने कहा कि 40 दिन के बाद 15 दिन और लॉकडाउन में रहना होगा। यह सुनकर निराशा हुई है लेकिन जिस तेजी से यह संक्रमण फैल रहा, ऐसे में यह बढ़ोत्तरी आवश्यक है। इसी तरह सरेसर निवासी रामकिशनु यादव ने कहा कि चंदौली जनपद इस खतरनाक वायरस से बचा हुआ है। ऐसे में प्रशासन को यहां लॉकडाउन में भी कुछ छूट देनी चाहिए। कटेसर निवासी अमरनाथ यादव ने कहा कि लॉकडाउन में सबसे अधिक दिक्कत मजदूरों को हो रही है। 20 अप्रैल से मनरेगा सहित अन्य कार्यों के लिए छूट मिली है लेकिन बाजार खुलना जरूरी है। चंदौली में सुरक्षा के बीच कुछ छूट देनी चाहिए। लॉकडाउन की बढ़ोत्तरी तो सुरक्षा के लिए जरूरी है। छूट मिले तो अधिक राहत मिलेेगी। इसी तरह नसीरपुर निवासी अशोक कुमार ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाने का अंदेशा पहले से ही था। शनिवार को प्रधानमंत्री के टीवी पर आने की सूचना के बाद लगा था कि इसकी घोषणा होगी लेकिन एक दिन पहले पहले ही घोषित कर दिया गया है। पूरा देश आपदा से जूझ़ रहा है। ऐसे में सुरक्षात्मक कदम जरूरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें