फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया ने रखी समाजवाद की नींव

Thu, 13 Oct 2016 01:22 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व सांसद रामकिशुन।
विज्ञापन
डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि नगर स्थित सपा कार्यालय पर मनायी गयी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्ह्रों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि समाजवाद के जनक डा. राममनोहर लोहिया के जीवन पर शोध होना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद यादव ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया ने समाजवाद की नींव रखी है। उनका कहना रहा कि सिर्फ समाजवाद से ही सभी समस्याओं का अंत हो सकता है। समाजवाद पर चलकर समाजवादी पार्टी आज इतना आगे पहुंची है। कहा कि वर्तमान परिवेश में डा. लोहिया का जीवन खुद में एक शोध का विषय बन चुका है। लोहिया के समाजवाद में ही सभी सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं का हल छिपा है। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मंगल यादव, राजकुमार जायसवाल, तेजनारायण यादव, बिजय नारायण, स्वेदशी गुप्ता, पारस दव, ठाकुर प्रसाद, विरेन्द्र सिंह, अनिल यादव, शिवनारायण मास्टर, कल्लू जायसवाल  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें