पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को देखते हुए लागू लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे इसके लिए स्वयं सेवी संगठन, जनप्रतिनिधि और प्रशासन की ओर से लगातार जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री बांट रहे हैं। शुक्रवार को भी विभिन्न संगठनों ने जरूरतमंदों के बीच रसद सामग्री वितरित की।
विश्वव्यापी महामारी कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की सुविधा को देखते हुए मुगलसराय विधायक साधना सिंह की ओर से लगातार जरूरतमंदों में रसद सामग्री पहुंचाई जारही है। शुक्रवार को विधायक ने अमोघपुर और नगर के चतुर्भुजपुर, पथरा भाग एक और काली मंदिर के समीप असहाय परिवारों में 367 बोरी खाद्यान्न सामग्री वितरित की। इस मौके पर भीम मोदी, गोपाल शर्मा, भाजपा प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रचार प्रसार योजना के जिला उपाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार, राघव सिंह, दिलीप सोनकर, अशोक जायसवाल, संतोष जायसवाल, गब्बर सिंह, प्रिंस सिंह, गौरव, रामचंद्र जायसवाल, विनोद श्रीवास्तव रहे। जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर समाजसेवी विवेक और गौतम यादव ने नेशनल हाईवे दो पर पचफेड़वा के समीप पैदल या ट्रकों से जा रहे श्रमिकों को लंच पैकेट वितरित किया। इस मौके परसत्यनारायण सिंह यादव, इंद्रजीत यादव, पूजन जायसवाल, विनय यादव, बीपी यादव, नीरज, अंकित रहे।शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से काली महाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर असहाय व जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर रामजी, दीपक गुप्ता , राजेश पासवान रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिव शंकर पटेल ने शुक्रवार को भाजपा नियामताबाद मंडल उत्तरी में डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के निर्देश पर सूखा राशन, मास्क और हैंडवाश वितरित किया। टीम के साथ मवई कला, छेमिया, सहजौर में रसद, मास्क और हैंडवाश पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिले नजर आए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनुराग मौर्य, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह, मिथिलेश सिंह, दिनेश मौर्या, आनंद सिंह, बाबू सेठ, अजय सेठ ,बूथ अध्यक्ष मुन्नू पटेल, जितेंद्र चौहान, विनोद शर्मा रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शहाबगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण बंटी सिंह के नेतृत्व में मझराती वनवासी बस्ती में 70 परिवारों को रसद उपलब्ध कराया गया। इस दौरान पंकज दुबे, अनिल सिंह, बबलू चौहान, गुरुदेव चौहान रहे।