फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंद मकान का ताला तोड़ पांच लाख के जेवर समेत नकदी चोरी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सिद्धार्थपुरम कालोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में मंगलवार को बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के जेवरात, 80 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। घटना की जानकारी परिवार के गांव से लौटने पर हुई। पीड़ित शिक्षक ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से सैयदराजा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी शिक्षक बाबूलाल यादव सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को उनके पिता की तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने के लिए वह सुबह परिवार के साथ घर में ताला बंद कर गांव चले गए थे। रात करीब पौने 12 बजे बाबूलाल घर लौटे। मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर पहुंचने पर कमरों के दरवाजे खुले और सामान अस्त-व्यस्त मिला। आलमारी का ताला भी टूटा था।
पीड़ित शिक्षक के अनुसार, चोर आलमारी में रखे सोने के दो झुमके, तीन अंगूठियां, एक मंगलसूत्र और तीन जोड़ी पायल के अलावा 80 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। उन्होंने चोरी गए जेवरात की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें