फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ सेंटर पर लटका मिला ताला, गायब हेल्थ ऑफिसर का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के लौवारी कला स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभारी डाक्टर के अनुपस्थित होने की शिकायत मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डा. अवधेश पटेल ने सेंटर पर स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराई। साथ ही शिकायत सही मिलने पर कम्यूनिटी सेंटर पर तैनात प्रभारी डा. गीता मेहता का वेतन रोकने का आदेश दिया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र लिखकर डाक्टर के गायब रहने की विभागीय जांच कराने की सिफारिश किया। सोमवार को हुई इस कार्रवाई की चर्चा विभाग में पूरे दिन होती रही।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डा. अवधेश पटेल ने बताया कि काफी समय से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लौवारी कला पर तैनात डा. गीता मेहता के अनुपस्थित रहने की शिकायत मिल रही थी, सोमवार को गांव के प्रधान यशवंत सिंह यादव जब केंद्र पर पहुंचे तो वहां ताला लटका था, साथ ही आशा कार्यकर्ता सविता देवी और प्रमिला सीएचओ गेट के बाहर खड़ी होकर प्रभारी डाक्टर के आने का इंतेजार कर रही थी। पूछताछ करने पर प्रधान को पता चला कि ऐसा अक्सर होता है, इस पर प्रधान ने अधिकारियों को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। सूचना के आधार पर डा. पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एचइओ उमेश कुमार, बीपीसीएम जयप्रकाश को सेंटर पर भेजा। इस दौरान शिकायत सही मिली, इस पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का वेतन रोकने का आदेश जारी किया, साथ ही जांच कराकर प्रभारी डाक्टर के विरुद्घ कार्रवाई करने का पत्र सीएमओ को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें