फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन मंजूरी में कोताही बर्दाश्त नहीं

Sat, 14 Mar 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनके सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन में कामधेनु और मिनी कामधेनु योजना के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत जो पत्रावली ऋण स्वीकृत करने हेतु प्रेषित की गई है, उसे तत्काल स्वीकृत करते हुए लाभार्थियों को धनराशि का भुगतान करें।
विज्ञापन


ऋण स्वीकृति में कोताही बरतने पर यूबीआई के अग्रणी जिला प्रबंधक को कड़ा पत्र भेजते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि शाखा प्रबंधकों द्वारा जनपद के विकास में रोड़ा अटकाने की प्रवृत्ति सामने आएगी, तो उनके जोनल कार्यालयों को पत्र प्रेषित करते हुए कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।


कहा कि कामधेनु योजना के अंतर्गत नौ और मिनी कामधेनु योजना के तहत 31 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें 18 प्रार्थनापत्र मंजूर किए गए हैं। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीपी पाठक ने बताया कि ब्याज मुक्त ऋण योजना हेतु डेयरी की स्थापना के लिए नए लाभार्थियों के चयन के संबंध में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाना है।
विज्ञापन


कामधेनु योजना के अंतर्गत सामान्य के दो और अल्पसंख्यक हेतु एक लाभार्थी का चयन किया जाना है। इसी प्रकार मिनी कामधेनु योजना में सामान्य के नौ और अल्पसंख्यक के छह लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन



आवेदन पत्र 18 मार्च तक जमा किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. उदय सिंह, डा. राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें