पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एके मित्तल ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे
मंडल के गढ़वा रोड से सासाराम रेलवे स्टेशन तक यात्री सुविधा, बृहद व लघु
पुलों से लेकर संरक्षा व सुरक्षा का जायजा लिया।
इसके बाद स्पेशल
ट्रेन से शाम लगभग सात बजे मुगलसराय स्टेशन पहुंचे। यहां जीएम ने ट्रेन के
ड्राइवर, गार्ड, टीआई व अन्य कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पर प्रशस्ति पत्र व
नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंडल के अधिकारियों संग वार्ता के बाद
देर वे लौट गए।
पूर्व निर्धारित कायक्रम के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे के
महाप्रबंधक एके मित्तल स्पेशल ट्रेन से शक्रवार की सुबह सबसे पहले उंटारी
रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई का जायजा लेने के
बाद स्टेशन के नये भवन का उद्घाटन कर उसे यात्रियों के लिए खोल दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कोसीयारा, हैदरनगर, जपला व अन्य रेलवे
क्षेत्रों में बने मानव रहित गेट स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न क्रासिंग का
जायजा और वहां मौजूद कर्मचारियों से संरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी
हासिल की।
इस दौरान गेट मित्रों को भी सम्मानित किया। वहीं कोसियारा और
मोहम्मद गंज रेलवे स्टेशन के बीच वृहद और करवंदिया और पहलेजा रेलवे
स्टेशनों के बीच लघु पुलों का गहनता से निरीक्षण किया।
इसके बाद मंडल के
मुहम्मदगंज, डेहरी आन सोन व सासाराम पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के
बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मंडल के निरीक्षण के क्रम
के अंत में स्पेशल ट्रेन से मुगलसराय रेलवे स्टेशन शाम सात बजे पहुंचे।
जहां मंडल के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद
महाप्रबंधक ने स्पेशन ट्रेन के गार्ड, ड्राइवर, टीआई व अन्य कर्मियों को
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर प्रशस्ति पत्र व दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार
देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंडल रेल प्रंबधक विद्याभूषण, पूर्व
मध्य रेलवे जोन के प्रमुख मुख्य इंजिनियर जगदीप राय, सीएसटीइ एएन
झा, सीओएम दीपकनाथ, सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक समेत जोन व मंडल के
कई अधिकारी संग आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद रहे।