जिलाधिकारी एनके सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन में कामधेनु और मिनी
कामधेनु योजना के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सभी शाखा प्रबंधकों को
निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत जो पत्रावली ऋण स्वीकृत करने हेतु
प्रेषित की गई है, उसे तत्काल स्वीकृत करते हुए लाभार्थियों को धनराशि का
भुगतान करें।
ऋण स्वीकृति में कोताही बरतने पर यूबीआई के अग्रणी जिला प्रबंधक को कड़ा पत्र भेजते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
जिलाधिकारी
ने कहा कि यदि शाखा प्रबंधकों द्वारा जनपद के विकास में रोड़ा अटकाने की
प्रवृत्ति सामने आएगी, तो उनके जोनल कार्यालयों को पत्र प्रेषित करते हुए
कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
कहा कि कामधेनु योजना के अंतर्गत नौ और
मिनी कामधेनु योजना के तहत 31 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें 18
प्रार्थनापत्र मंजूर किए गए हैं। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीपी पाठक
ने बताया कि ब्याज मुक्त ऋण योजना हेतु डेयरी की स्थापना के लिए नए
लाभार्थियों के चयन के संबंध में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाना है।
कामधेनु योजना के अंतर्गत सामान्य के दो और अल्पसंख्यक हेतु एक लाभार्थी का
चयन किया जाना है। इसी प्रकार मिनी कामधेनु योजना में सामान्य के नौ और
अल्पसंख्यक के छह लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
आवेदन पत्र 18 मार्च तक
जमा किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. उदय सिंह,
डा. राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।