गेट मीटिंग करतेे ईसीआरके यू के सदस्य।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कमर्गचारी यूनियन शाखा दो और प्लांट डिपो शाखा के नेताओं ने अलग अलग कार्यालयों पर गेट मीटिंग कर समस्याओं के लिए रेल प्रशासन पर भड़ास निकाली। इस दौरान सातवें वेतन की विसंगतियों सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर डीआरएम आफिस पर शुक्रवार को होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। शाखा दो के बैनर तले डीजल शेड पर गेट मीटिंग हुई। इसमें टीए, ओटी, साइकल स्टैंड, ड्रेस, इंडस्ट्रीयल शूज आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुहम्मद सिद्दीकी, आईबी मिश्र, भैयालाल, शोभनाथ सिंह, संजय कुमार यादव, एच खान, दीनानाथ पासवान, एसके सिन्हा, राममिलन, अभिमन्यू विश्वकर्मा, दीनानाथपासवान, मुहम्मद आरिफ रहे। इसी तरह प्लांट डिपो शाखा के बैनर तले प्लांट डिपो के इंजिनियरिंग कारखाना के मुख्य गेट एवं फ्लसबट के वेल्डिंग प्लांट में गेट मीटिंग में कर्मचारियों की समस्या पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए राजकुमार यादव ने की।
कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों में ट्रैक की मरम्मत का काम यहां से होता है। कर्मचारी आए दिन स्पेयर पार्ट्स लेकर दूर दराज जाते हैँ।ऐसे में रेलवे स्टेशन परिसर में विश्रामालय की व्यवस्था आवश्यक है। इस मौके पर बीबी पासवान, एसपी सिंह, अमरेन्द्र कुमार, रामचंद्र यादव, सीबी सिंह, अरुण उपाध्याय, शंकर प्रसाद, संजय कुमार, मोहन राय, सुधीर कुमार, रमेश श्रीवास्तव, नंदलाल, ऋषिकेश यादव, शिवदयाल यादव आदि उपस्थित रहे।