फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ऑटो से 12 लाख की शराब बरामद, तस्करी के आरोप में 15 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को अलीनगर थाने के गेट के पास वाहनों की जांच के दौरान तीन ऑटो से शराब तस्करी के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद हुई है। सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

यह जानकारी सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि होली को देखते हुए बिहार में शराब की मांग बढ़ गई है। बिहार में शराब की मांग बढ़ते ही तस्करों की सक्रियता भी बढ़ गई है। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान पीडीडीयू जंक्शन पर अत्यधिक भीड़ हो रही है। ऐसे में यात्रियों की नियमित जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में तस्कर भी बैग में शराब लेकर आराम से ट्रेनों से बिहार पहुंच जा रहे हैं। यही हाल सड़क मार्ग का भी है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में स्नान कर लौटने वालों के नाम पर भी तस्कर यूपी की शराब बिहार पहुंचा रहे हैं। सीओ ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस सक्रिय है। इसी क्रम में आलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्र लगातार जांच अभियान चला रहे थे। रविवार को आधी रात के बाद करीब ढाई बजे तीन ऑटो रेलवे के लोको कॉलोनी की तरफ से आते हुए दिखे। अलीनगर पुलिस और स्वाॅट टीम ने जांच की तो 15 लोग पिट्ठू बैग लेकर ऑटो में सवार मिले। पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतलें मिलीं। उन्होंने बताया कि 15 पिट्ठू बैग से 143 बोतल और 675 टेट्रा पैक बरामद हुए। शराब की ज्यादातर खेप काले और नीले रंग के पिट्ठू बैग में रखी थी। पूछताछ में सभी ने बताया कि वे सभी व्यक्ति गुट बनाकर शराब की तस्करी करते हैं। माल बिहार ले जाकर वहां ऊंचे दाम पर बेचते हैं। पकड़े गए लोगों में विकास कुमार साहू निवासी खुशरूपुर पटना बिहार, विकास कुमार द्वितीय निवासी जमुनापुर चाय टोला थाना मालसलामी पटना, कृष कुमार निवासी जमुनापुर चायटोला थाना मालसलामी पटना, आर्यन कुमार साहू निवासी बाढ़ जिला पटना शामिल हैं। इनके अलावा दिलीप कुमार निवासी चिरौडा थाना नौबतपुर जिला पटना, सोनू चंद्रवंशी निवासी चिरौडा थाना नौबतपुर जिला पटना, रोहित कुमार निवासी नुर्दीगंज सोरा गोदाम थाना मालसलामी जिला पटना भी पकड़े गए हैं। इनके अलावा मुकेश कुमार निवासी खुशरूपुर मिया टोली थाना खुशरूपुर पटना, तरुन सिंह निवासी खुशरूपुर पटना, आकाश कुमार निवासी खुशरूपुर पटना, रॉकी कुमार उर्फ रौकी कुमार निवासी जमुनापुर चाई टोला थाना मालसलामी पटना भी पकड़े गए हैं। साथ ही विनाश कुमार निवासी सिमली सादरा पटना, ऑटो चालक मनोज चौहान निवासी मवई खुर्द अलीनगर, अशोक कुमार निवासी मवई खुर्द थाना अलीनगर और शंकर चौहान निवासी मवई खुर्द थाना अलीनगर भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें