फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली व पंचायत चुनाव को लेकर शराब के दुकानों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़/इलिया(चंदौली)। पंचायत चुनाव और होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एसडीएम नौगढ़ डॉ. अतुल गुप्ता और तहसीलदार लालता प्रसाद ने बुधवार को अंग्रेजी, देसी शराब और बियर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। वहीं इलिया में भी जांच अभियान चलाने के साथ दुकानों में रखी शराब व बियर के स्टाक का सत्यापन किया।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने पंचायत चुनाव से पूर्व शराब की दुकानों में सीसी टीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही दुकानों की लगातार जांच के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में एसडीएम और तहसीलदार ने नौगढ़ की शराब व बियर की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सेल्समैनों को हिदायत दी कि किसी भी तरह की अनियमितता व मिलावटी शराब पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने दुकानदारों को शराब का विवरण और निर्धारित मूल्य बड़े अक्षरों में अंकित कराने की नसीहत दी।
आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर इलिया कस्बा में संचालित शराब तथा बियर की दुकानों की जांच की। इस दौरान उन्होंने दुकान संचालकों को नियमानुसार दुकान चलाने का निर्देश दिया। होली व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसडीएम अजय मिश्रा, सीओ प्रीति तिवारी, आबकारी इंस्पेक्टर ओंकार नाथ सिंह, थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी व कस्बा चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में कस्बा में देशी अंग्रेजी व बियर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही आसपास के ठेला खोमचा के दुकानदारों को अवैध शराब की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कहा कि किसी भी हाल में शराब में मिलावट न की जाए और अवैध तस्करी ना हो पाए। शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर आबकारी विभाग के सुशील कनौजिया, इमरान मसूद सहित पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें