फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को डाटा नहीं होने पर पीओ डूडा को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को विकास भवन में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने स्वरोजगार के लिए एक भी प्रवासी को बैंकों की ओर से लोन न दिए जाने पर नाराजगी जताई। जल्द ही प्रवासियों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के चलते महानगरों व गैर प्रांतों से रोजगार गंवाकर घर लौटे प्रवासियों व स्थानीय निवासियों को रोजगार से जोड़ने पर सरकार का जोर है। लेकिन अधिकारी-कर्मचारी सुस्त पड़े हैं। इसके चलते अभी तक एक भी प्रवासी को स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण नहीं दिलाया जा सका है। वहीं विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त आवेदनों में प्रवासियों को चिह्नित करने का कार्य भी लंबित है। इस पर सीडीओ नाराज दिखे। उन्होंने तत्काल प्रवासियों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें बैंकों से ऋण दिलाने का निर्देश दिया। सुस्ती पर परियोजना अधिकारी डूडा की क्लास लगाई। कहा कि सेवा मित्र पोर्टल पर अपलोड डाटा का अवलोकन कर नगरीय इलाके के बेरोजगारों को चिह्नित करें। मनरेगा समेत अन्य योजनाओं में प्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा, कृषि उपनिदेशक अमित जायसवाल, उद्यान अधिकारी एनएल वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह, उपायुक्त मनरेगा धर्मजीत सिंह थे।
जिले के ब्लाक मुख्यालयों पर पिछले दिनों सेवायोजन विभाग की ओर से प्रवासियों के लिए शिविर लगाया गया था। इसमें 8333 प्रवासियों की कैरियर काउंसिलिंग की गई। इसमें सबसे अधिक रुचि वस्त्र उद्योग को लेकर है। उद्योग उपायुक्त ने बताया कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में करीब 200 प्रवासियों को रोजगार दिलाया गया है। इसके अलावा एमएसएमई (माइक्रो स्माल मीडियम इंटरप्राइजेज) योजना के तहत 248 का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें