फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लाइनमैन की करंट से मौत, 100 गांवों की बिजली काट धरने पर बैठे साथी, जेई निलंबित

Mon, 16 Feb 2026 12:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में कंदवा थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। यहां काम कर रहे लाइनमैन की हाइटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
Electric Shock - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में कंदवा थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव के पास शनिवार को शटडाउन के दौरान काम कर रहे संविदा लाइनमैन सरदुम बिंद (23) हाइटेंशन करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें में मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
हादसे के बाद साथी कर्मियों में आक्रोश है। लगभग 50 संविदा कर्मियों ने 100 गावों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है और खबर लिखे जाने तक धरने पर बैठे रहे। अरंगी निवासी सरदुम बिंद बिजली विभाग में स्वतंत्र फीडर पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। शनिवार दोपहर वह शटडाउन लेकर हाईटेंशन पोल पर जंपर जोड़ने के लिए चढ़े थे।

इसी दौरान अचानक तार में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह पोल से नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य लाइनमैन उन्हें तुरंत पीएचसी बरहनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। सरदुम बिंद की मौत के बाद अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 50 संविदा लाइनमैन 130 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठ गए। मृतक के परिजन भी धरने में शामिल रहे। 

संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली विभाग के अधिकारी या डीएम मौके पर नहीं पहुंचते, शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। कंदवा थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि मृतक के भाई परदुम जेई इंद्रजीत सिंह और लाइनमैन ऋषि गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी थी। बाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर ली।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता जसमीर सिंह ने बताया कि विरासराय की जिस लाइन में शटडाउन मांगा गया था। उसकी जगह भूलवश अमड़ा लाइन को शटडाउन दिया गया था। विरासराय की लाइन चालू थी और उसपर लाइनमैन चढ़ा जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया।

वह सुरक्षा उपकरण भी नहीं प्रयोग किया था। जेई इंद्रजीत कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एसडीओ मदन गोपाल के विरुद्ध करवाई के लिए मुख्य अभियंता को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें