फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लाइनमैन से मारपीट, कर्मचारियों ने दो घंटे बंद रखी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन प्रद्युम्न बिंद के साथ मारपीट की घटना से नाराज विद्युत कर्मियों ने शनिवार की रात उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति करीब दो घंटे तक ठप कर दी। इससे लगभग 100 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

भीषण उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। घायल लाइनमैन ने छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
लाइनमैन प्रद्युम्न बिंद पोखरा धनाइतपुर गांव के पास खराब लाइन को ठीक कर अपने एक अन्य साथी लाइनमैन साथी के साथ वापस लौट रहे थे तभी मुड्डा गांव के छह युवकों ने लाइनमैन को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

घायल लाइनमैन ने छह लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी होने पर उपकेंद्र के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया और विरोध जताया।
करीब दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के लगभग 100 गांव अंधेरे में डूबे रहे। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात एक बजे के बाद पुलिस और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के समझाने-बुझाने पर आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल ने बताया कि लाइनमैन की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें