फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 24 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के लीलापुर गांव में सोमवार को 18 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। इस दौरान उपस्थित भक्तों के जयकारे से मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो उठा। परिसर में प्रवचन के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



शिव, हनुमान, दुर्गा मंदिर विकास समिति की ओर से 18 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को हुई। इस दौरान आचार्य रामकिंकर पाठक ने प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को पूर्ण किया।

मंदिर में गणेश, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी नारायण, मुंडेश्वरी, विंध्यवासिनी, वैष्णो, संतोषी, अष्टभुजी, महाकाली, भैरवनाथ, नौग्रह, शनि आदि की मूर्तियां स्थापित हुईं।
विज्ञापन


प्रवचन व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जुटे भक्तों से पूरा मंदिर प्रांगण भरा हुआ था। प्रवचन के समापन के बाद मंदिर प्रांगण में जुटे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।  इस दौरान सुदामा सिंह, संतोष सिंह, अजय कुमार सिंह, रामराज शर्मा, राजबिहारी सिंह, बीरबल मौर्य, रविकांत गुप्ता, उमाशंकर मौर्य, रौशन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें