फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 12 Dec 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय तहसील अंतर्गत नागनपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 6 वर्ष तक के बच्चों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान अपने-अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित ग्रामीणों ने एक-एक कर नौनिहालों का परीक्षण कराया। इस दौरान केंद्र पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

जांच के दौरान बच्चों में जिस बीमारी का लक्षण पाया गया उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समुचित इलाज के लिए आने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर तीन दर्जन से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पूरे जनपद में चिकित्सकों की कई टीमें विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहुंचकर गांव के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने का कार्य कर रही है।


 इस कार्यक्रम के बाबत स्वास्थ्य परीक्षण करने आये वरिष्ठ चिकित्सक डा. शिव आश्रय सिंह ने बताया कि गांव में निवास कर रहे बच्चों का शारीरिक विकास व अच्छे स्वास्थ्य के लिए गांव-गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का उचित देख-भाल के लिए स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

 परीक्षण करने वाली टीम में डा. प्रीती श्रीवास्तव, डा. वरुण सिंह, स्वास्थ्य कर्मी रेखा देवी के साथ आंगनबाड़ी संचालिका माया देवी, निर्मला देवी आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें