फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बरहनी की 25 ग्राम पंचायतों में बन रहे पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। ग्रामीण बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने और शैक्षिक माहौल को मजबूत करने के लिए बरहनी ब्लॉक के 25 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। पंचायत विभाग की ओर से पुस्तकालयों के लिए पुस्तकें गांवों में पहुंचा दी गई हैं।
विज्ञापन


विकासखंड के अरंगी, पिपरी, भदखरी, कोदई, कम्हरिया, भतीजा, परेवा, काजीपुर, मुहम्मदपुर और भुजना सहित अन्य ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर पुस्तकालय खुल गए हैं। यहां 12वीं कक्षा से लेकर यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध है।पुस्तकालयों में सामान्य विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण विषय के अलावा सामान्य ज्ञान और एनसीईआरटी की की पुस्तकें पुस्तकालयों में रखी जा चुकी हैं।
इस संबंध में एडीओ पंचायत प्रेमचंद ने बताया कि पुस्तकालयों के शुरू होने से गांवों में बच्चों को बेहतर अध्ययन का वातावरण मिलेगा। अच्छी गुणवत्ता की पुस्तकें आसानी से उपलब्ध होने से विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी और उनकी शैक्षिक तैयारी को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें