फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से लाइब्रेरियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत मवैया में रिंग रोड के पुल के पास सोमवार की शाम साढ़े सात बजे गड्ढे में फंसकर बाइक पलटने से लाइब्रेरियन की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

सकलडीहा क्षेत्र के रहवासी अमरदेव यादव (59) वाराणसी में डीएबी कॉलेज में लाइब्रेरियन रहे। वे सोमवार की शाम बाइक से सकलडीहा घर जा रहे थे। अभी वे मवैया गांव में रिंग रोड पुल के पास पहुंचे थे तभी गड्ढे में बाइक फंसकर पलट गई। बाइक पलटता देख आस पास के लोग दौड़े और उठाया लेकिन सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही अमरदेव की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली आई और परिवार वालों को सूचित किया। पुलिस आगो की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें