फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से सटे धूसखास गांव निवासी व भाजयुमों काशी क्षेत्र के महामंत्री जैनेंद्रधर दूबे को जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की। अधिकारियों के निर्देश पर अलीनगर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भाजयुमो के महामंत्री जैनेंद्रधर दूबे ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले एक अगस्त को जान से मारने का धमकी भरा पत्र मिला था। इसमें उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने व बर्बाद करने की धमकी दी गई थी। इस बाबत उन्होंने अलीनगर थाने पर पुलिस को सूचना दी थी। जैनेंद्र ने बताया कि इसके बाद 21 अगस्त को फिर से उन्हें धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें गालियों के साथ जाने से मारने के बाबत लिखा गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद अलीनगर थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें