फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गांवों में लेखपाल पढ़कर सुनाएंगे वरासत, मृतक खातेदारों का करेंगे सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राजस्व मामलों में कमी लाने की दिशा में चल रहे प्रयासों के बीच जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने एक और पहल की है। डीएम के निर्देश पर जिले की तीनों तहसीलों में दस दिवसीय वरासत पुनरीक्षण अभियान चलेगा। इसके लिए लेखपालों की गांवों में रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। लेखपाल आवंटित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क कर वरासत पढ़ेंगे। वहीं मृतक खातेदारों के संबंध में वरासत की स्थिति का सत्यापन करेंगे। अभियान से जमीन संबंधी अभिलेखों भी सत्यापित हो सकेंगे। इसी कड़ी में जिले में 15 दिवसीय वरासत पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत लेखपालों को रोस्टरवार अपने आवंटित गांवों में खतौनी पढ़ेंगे। वहीं ग्रामीणों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मृतक खातेदार की वरासत दर्ज होने से न छूटे। दसवें दिन संबंधित लेखपाल को यह प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा कि उनके क्षेत्र में कोई वरासत प्रकरण लंबित तो नहीं है। इसको लेकर ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसीलों में वरासत के मामलों का निस्तारण हो रहा है।
विज्ञापन

-
वरासत पुनरीक्षण से यह होंगे फायदे
-भूमि संबंधी अभिलेख सत्यापित होंगे।
-वास्तविक वारिसों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज होंगे।
-राजस्व संबंधी मामलों में कमी आएगी।
-बैंकिंग और कृषि ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलेगा।
-किसान योजनाओं और अन्य शासकीय कार्यों में सहूलियत प्राप्त होगी।

वर्जन
जिले में राजस्व मामलों की बढ़ोतरी न हो और वरासत संबंधी मामलों को आसानी से निस्तारण हो सके। इसके लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। आखिरी दिन लेखपालों को सत्यापन रिपोर्ट भी देना है। - शैलेश कुमार, जिलाधिकारी, भदोही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें