फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एमबीएस अस्पताल में विद्युत फीडर का रास्ता ठीक न होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मंगलवार को सौ शैय्या नवनिर्मित महिला अस्पताल और राजकीय एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने एमबीएस हाॅस्पिटल में 6.8 करोड़ की लागत से स्थापित स्वतंत्र विद्युत फीडर और ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा। स्वतंत्र फीडर स्थापना के अलावा उसके इर्द-गिर्द कच्ची जमीन पर नाराजगी जताई। कहा कि जब पैसा लग रहा है, तो काम भी तो वैसा होना चाहिए। महंगी परियोजना होने के बाद भी आने जाने का रास्ता ठीक नहीं है। अधिशासी अभियंता विद्युत एसके सिंह और निर्माण इकाई यूपीआरएनएसएस के अधिकारियों को समय रहते कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम लगभग 12.45 बजे पहले सौ शैय्या महिला हॉस्पिटल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में पहुंच कर मरीजों से मिले। एक्सईएन विद्युत एसके सिंह ने डीएम को बताया कि परियोजना के अंतर्गत स्वतंत्र फीडर के निर्माण की स्वीकृत लागत 680.25 लाख है। जिसमें 33 केवी भूमिगत लाइन, डीपी पोल, दो नग 400 केवीए ट्रांसफार्मर, मीटर रूम, प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया गया है। फीडर निर्माण का काम उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) ने कराया है। डीएम ने राजकीय अस्पताल और सौ शैय्या महिला अस्पताल के संचालन की इस महीने के अंत तक हरी झंडी मिलने की संभावना जताई। कहा कि इसका संचालन हैरिटेज समूह को करना है। इस मौके पर सीएमओ डॉ.एसके चक, सीएमएस डॉ.आरआर मौर्या, जिला अर्थ संख्या अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर संख्या अधिकारी नीरव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें