फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने दिया धरना

विज्ञापन
चकिया तहसील परिसर में धरना देते लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) और विजिलेंस पर लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई के प्रति विरोध जताया। साथ ही इस पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ऋषि सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अयोध्या में एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को फर्जी तरीके से फंसाया है। इस घटना से लेखपालों में आक्रोश है।
उन्होंने शासन से निष्पक्ष जांच कराकर लेखपालों को न्याय दिलाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। धरने में तहसील मंत्री धनंजय जायसवाल, प्रियंका चौधरी, प्रियंका सिंह, मीरा यादव, दिनेश सिंह, मानवेंद्र सिंह, होरी पासवान, प्रदीप सिंह, सुभाष सिंह, प्रभाकर शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें