फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक से दी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की सीख

विज्ञापन
अलीनगर स्थित इंडियन ऑयल डिपो में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नुक्कड़ नाटक करते अस्मिता नाट्य संस? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंडियन आयल कॉरपोरेशन की ओर से मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से टैंकर और ट्रक चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम की सीख दी। बताया कि नियम का पालन न करने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने संदेश नामक नाटक के मंचन से यह बताया गया कि किन नियमों का पालन करके चालक अपनी जान बचाने के साथ-साथ अपनी कंपनी व अपने मालिक का भला कर सकते हैं। नाटक में अंजू चौहान, विजय कुमार गुप्ता, निक्की गुप्ता, दीपेंद्र गिरी, कवि इंद्रजीत तिवारी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नाटक के सूत्रधार का कार्य प्रमोद अग्रहरि और निर्देशन विजय कुमार गुप्ता ने किया। इंडियन आयल के डीजीएम सुमीत कुमार मंडल ने कहा कि सभी ड्राईवर और कर्मचारी नियमों का पालन करें। शार्टकट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस मौके पर सौरभ सिंह, डॉ. दिलीप सिंह अशोक पांडेय रहे। धन्यवाद ज्ञापन वैभव तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें