स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्रों ने सोमवार की दोपहर
छात्रसंघ का उद्घाटन न कराने की मांग को लेकर महाविद्यालय परिसर में धरना
दिया।
छात्रों की मांग थी कि छात्रसंघ का उद्घाटन करने की जगह
छात्रों के हित में कार्य किए जाए। अंत में संबंधित ज्ञापन कालेज प्रशासन
को सौंपा गया।
धरना स्थल पर बैठे छात्रनेता भानुप्रताप यादव ने आरोप
लगाया कि महाविद्यालय में सामान्य सुविधाओं का टोटा है। छात्रों के लिए
वाटर कूलर, पंखे, लाइट की कमी के साथ ही महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी
नहीं कराई जाती है।
जिसकी वजह से महाविद्यालय में पढ़ने आने वाले छात्रों
को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छात्रों के लिए सुविधाओं
को विकसित करने में पैसा लगाया जाना चाहिए न कि छात्र संघ के उद्घाटन में।
कहा कि छात्रसंघ के महामंत्री धीरज यादव, उपाध्यक्ष क्षितिज सिंह,
पुस्तकालय मंत्री प्रतीक त्रिपाठी, शिक्षा संकाय प्रभारी मनीष यादव सहित
(अध्यक्ष को छोड़कर) सभी पदाधिकारी चाहते हैं कि छात्रसंघ का उद्घाटन कराने
की बजाए पैसा छात्रों के हित में लगाया जाए।
धरना देने वालों में धीरज
यादव, क्षितिज सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, मनीष यादव, अनिल यादव, निखिल राज,
अरुण यादव, योगेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष यादवेश यादव आदि
प्रमुख रूप से शामिल रहे।