फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एलबीएस कॉलेज के प्रोफेसर ने बनाया एआई टूल

विज्ञापन
एआश्संचालित कम्प्यूटर उपकरण निर्माण टीम में शामिल असिस्टेंट प्रो.संदीप कुमार जायसवाल को सम्मानि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. संदीप कुमार जायसवाल एवं अन्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा बनाए गए डिजाइन को ब्रिटेन की संस्था ने पेटेंट किया है। महाविद्यालय के प्राध्यापक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल बनाने की टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन

डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि यह एक एआई-संचालित कंप्यूटर उपकरण है, जिसे छात्रों की सहभागिता और शैक्षणिक प्रदर्शन की निगरानी, विश्लेषण और उसे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही, यह उपकरण शैक्षणिक मानकों—जैसे कार्य पर बिताया गया समय, क्विज़ स्कोर और शिक्षण सामग्री के साथ बातचीत के पैटर्न को भी ट्रैक करता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी, प्राचार्य प्रो. उदयन व महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने डाॅ. संदीप को सम्मानित किया ।
प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि पेटेंट किसी नए आविष्कार के लिए उस आविष्कारक को दिया जाने वाला एक कानूनी अधिकार है। उन्होंने कहा कि पेटेंट के द्वारा नवाचार को बढ़ावा मिलता है, इससे महाविद्यालय में प्रतिस्पर्धी माहौल बनेगा। प्राचार्य प्रो. उदयन ने कहा कि डाॅ. संदीप की उपलब्धि महाविद्यालय व समस्त चंदौली जनपद के लिए गौरव का विषय है, इनके द्वारा किया गया कार्य अन्य प्राध्यापकों को भी प्रेरित करेगा कि वो भी कुछ रचनात्मक कार्य करें जिससे कि उनकी समाज में अलग पहचान मिले और वो अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल माॅडल बने । इस अवसर पर प्रो. धनंजय, बृजेश, डाॅ. दीपक, धर्मेंद्र, डाॅ. मनोज, डाॅ. प्रजापति, डाॅ. अरविंद, डाॅ. पंकज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें