फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीसी रोड बनाने से पहले बिछाएं पानी की पाइप लाइन

विज्ञापन
चकिया नगर पंचायत कार्यालय में समीक्षा बैठक करते चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव। संवाद
विज्ञापन
चकिया। नगर में चल रही 24 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की शुक्रवार की शाम नगर पंचायत कार्यालय में समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने जल निगम के अधिकारियों के साथ योजना की प्रगति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया सीसी रोड़ बनाने से पहले पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, जल निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र यादव, अवर अभियंता दीपक चौरसिया और अनिल यादव मौजूद रहे। अधिकारियों ने पानी की टंकी के निर्माण और पाइप लाइन के विस्तार की जानकारी दी। चेयरमैन ने काम में तेजी लाते हुए सभी वार्डों में जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कराने पर जोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि जहां सीसी रोड का निर्माण प्रस्तावित है, वहां पहले पाइप लाइन बिछाने का काम प्राथमिकता से पूरा कराया जाए। इससे पाइप लाइन बिछाने के लिए नवनिर्मित सड़कों को तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सरकारी धन की बर्बादी भी रोकी जा सकेगी। बैठक में सभासद मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, बादल सोनकर, सुनीता सोनकर, डॉ. रवि गुप्ता, राधा मोदनवाल और उमेश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें