फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाला

Fri, 10 Jul 2015 01:03 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले में हो रही मौतों के जिम्मेदार सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर गुरुवार को इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं नेे सदर ब्लाक से जुलूस निकाला।
विज्ञापन


 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो, व्यापम घोटाले की सीबीआई जांच कराओ आदि नारे लगा रहे थे। सदर कचहरी परिसर के समीप सभा कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।


इस मौके पर संयोजक श्रवण कुशवाहा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबी-लंबी बातें करने वाले देश के प्रधानमंत्री व्यापम घोटाले पर चुप्पी साधे हुए हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इससे साफ जाहिर होता है कि वे अपनी पार्टी के लिए ही काम कर रहे हैं, देश के लिए नहीं। व्यापम घोटाले में आए दिन मौत हो रही है। इस पर प्रधानमंत्री पूरी तरह से मौन हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ललित मोदी, वसुंधरा राजे सिंधिया और सुषमा स्वराज के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनके खिलाफ जांच नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। इसका उदाहरण जनपद चंदौली है। आए दिन यहां लूट, अपहरण और हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं।
इस मौके पर जयराम शास्त्री, रामबाबू, संतोष खरवार, विनोद यादव, संजय प्रसाद, दिनेश सिंह, अनिल यादव, श्रवण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें