फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने एसडीएम को घेरा

Tue, 08 Nov 2016 01:02 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग करते अधिवक्ता।
विज्ञापन
स्थानीय तहसील में अधिवक्ता के खिलाफ कथित  अपमान जनक टिप्पणी करने वाले कानूनगो पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को वकीलों ने एसडीएम का घेराव किया। एसडीएम कार्यालय पर हुए घेराव में कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी। अधिवक्ताओं ने इसी मुद्दे पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार         भी किया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व दक्षिणी क्षेत्र के कानूनगो ने वकीलों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने कानूनगो के निलंबन की मांग को लेकर तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन भी किया था। अधिवक्ताओं ने कानूनगो की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन सोमवार को जब अधिवक्ताओं को पता चला कि अभी तहसील प्रशासन ने कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है तो वे उग्र हो गए और नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी का घेराव किया। चेताया कि अगर कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
वकीलों ने यह भी कहा कि आंदोलन का जिम्मेदार तहसील व जिला प्रशासन होगा। उधर एसडीएम जितेन्द्र कुशवाहा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान बार अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, संदीप यादव अजय सिंह, हजारी सिंह, रमाशंकर खरवार नंदलाल, श्यामजी प्रसाद, शिवपूजन राम, दुर्गेश सिंह, सुरेश यादव, जयप्रकाश मिश्रा व प्रेमशंकर मौर्य, काशीनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें