फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर वर्ग को न्याय दिलाना वकीलों का दायित्व : दिवाकर

विज्ञापन
चंदौली में बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उप​स्थित डीएम चंद्रमोहन गर्ग। स्रोत:-जागरूक पाठ
विज्ञापन
तहसील परिसर स्थित सभागार में बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कहा कि बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं। पीड़ित और कमजोर वर्ग को न्याय दिलाना अधिवक्ताओं का दायित्व है। उन्होंने अधिवक्ताओं से ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इसके बाद महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। वहीं पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी, अपर जिला न्यायाधीश विकास वर्मा और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें