फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जिला न्यायालय परिसर में बुधवार की दोपहर दरोगा की गोली से अधिवक्ता की मौत से नाराज जनपद के वकीलों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान वकीलों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की।
विज्ञापन



इस क्रम में सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के महामंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढ़ी के नेतृत्व में मुगलसराय रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने भी दोपहर दो बजे के बाद से कार्य का बहिष्कार कर कोर्ट के बाद बाहर जमकर प्रदर्शन किया।


इस अवसर वीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा इलाहबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुई  घटना के वे पुर जोर विरोध करते हैं। कहा कि इस अमानवीय कृत्य को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन


 उन्होंने सरकार से दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कहते हुए सरकार की तरफ से मृतक अधिवक्ता के आश्रितों में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उनकी पत्नी को आजीवन पेंशन दिए जाने की मांग की। इस दौरान मीना सेठ, नागेन्द्र पांडेय, दीपिका पांडेय, ओपी पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, विमल आदि मौजूद रहे।


 दूसरी तरफ मुख्यालय स्िथत सिविल बार सभागार के सामने जुटे अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक सभी की मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, राकेश रत्न तिवारी, अरुण कुमार सिंह, जंगबहादुर यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, जयप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें