फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता का बताया मर्म

Thu, 12 Mar 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर प्रांगण में बुधवार को गीता पाठ के समापन पर सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के कृपापात्र मास्टर बाबा ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन दिया। जिसमें यथार्थ गीता के प्रसंगों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि परमात्मा प्राप्त करने के लिए प्रेम नितांत आवश्यक है। बिना प्रेम के परमात्मा की प्राप्ति नहीं की जा सकती है। पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए नौ बार जन्म लिया।

नवरात्र का इसी कारण विशेष महत्व है। बताया कि भगवान को प्राप्त करने के लिए इंद्रियों को वश में करना होगा। चैत्र महीने में मनुष्य का चित्त चेतने लगता है। चैत्र नवरात्र के छह महीने बाद कार्तिक महीने में फिर नवरात्र आता है। इसी नवरात्र में मोह रूपी रावण का अंत होता है।
विज्ञापन


भगवत पथ में चलकर सद्गुरु की प्राप्ति होती है। यथार्थ गीता में परमात्मा को पाने की सारी विधि बताई गई है। इसका अध्ययन तीन से चार दफा करना चाहिए। इस अवसर पर सीताराम विश्वकर्मा, राजा राम, रघुवर सिंह, दीनानाथ, पंकज सिंह, राणा सिंह, दुलारे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें