फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील समाज का आईना

Wed, 08 Feb 2017 01:33 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
शपथ ग्रहण करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।
विज्ञापन
स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र पांडेय, महामंत्री रामविलास यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत राजभर,कोषाध्यक्ष विजय बहादुर को मुख्य अतिथि ने गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद लक्ष्मण आचार्य ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज का आईना होता है। समाज के हित में हमेशा काम करता रहा है जिसकी बदौलत एक अच्छे समाज के निर्माण होता है। किसी भी असहाय गरीब व परेशान की मदद करने के लिए अगर कोई सबसे पहले आगे आता है तो वह वकील होता है। अपने पेशे से वह कोई समझौता नहीं करता है। वहीं विशिष्ट अतिथि डा. संत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता ने हमारे देश के विकास में हर तरीके से सहयोग करने का काम किया है। वकीलों के ही कारण आज समाज के अंदर फैलने वाली बुराईयों को खत्म हो रही हैं। अन्य वक्ताओं में रणधीर सिंह, शमशेर सिंह, वीरेन्द्र प्रताप ढाढी, अजय कुमार सिंह, रमाशंकर खरवार, महेन्द्र प्रताप सिंह ने बार और बेंच के सामंजस्य पर विचार रखे। इस दौरान देवेन्द्र दत्त पांडेय, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह, डीपी सैनी, संजय सिंह    सहित कई अन्य मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता दारोगा सिंह ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें