मंगलवार को पूरे जिले में एक साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में रेमा गांव में रैली निकाली कई। आयुष पाठक व शंभू यादव ने हरी झंडी दिखाई। इसी प्रकार हमीदपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापिका डा.आशा तिवारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई।इस अवसर पर डॉ.संजय सिंह, प्रधान विनोद भारती, निर्मला दुबे आदि रहे। विठवल कलां प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक सुरेश जायसवाल के नेतृत्व में रैली निकाल कर पूरे गांव का भ्रमण किया। चहनियां संवाददाता के अनुसार मारुफपुर स्थित जटाधारी पीजी कालेज से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक्तों द्वारा एक मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली में राकेश रौशन, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ विनोद कुमार यादव, डॉ सुबाष यादव आदि रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय कुसुम्ही के छात्रों ने रैली निकाली। रैली में इम्तियाज खान,विजय बहादुर सिंह,नाजमा बेगम आदि रहे। इसी तरह अमरवीर इंटर कालेल, प्रेमाश्रयपुर, प्रसहटा के बच्चों ने रैली निकाली। इसमें अजय शेखर सिंह, अखिलेश सिंह, अलोक सिंह, अवधेश सिंह, शमशेर आदि रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मां मल्लिकपुर भवानी इंटर कालेज सोगाई की ओर से जागरूकता गोष्ठी हुई। इस दौरान एसडीएम साहब लाल, तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने सभी से अवश्य मतदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. रामअवतार सिंह यादव, थाना प्रभारी राम मूर्ति यादव, बृजेश्वर यादव आदि रहे। बबुरी संवाददाता के अनुसार स्थानीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने रैली निकाली। चकिया संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय गरला प्रथम से प्रधान तारा देवी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार इस दौरान धर्मेन्द्र मौर्य,रामश्वरूप यादव, चंचल, कृष्णानंद पांडेय आदि रहे। इसी तरह प्राथमिक विधालय डूमरी से निकली रैली में ग्राम प्रधान प्रेमनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखायी। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी परिषदीय विद्यालय के छात्रों ने रैली निकाली। प्राथमिक विद्यालय सिसौरा में प्रधानाध्यापक डाक्टर जय कुमार सिंह ,तेल्हरा में दिनेश सिंह, तलासपुर में जितेंद्र प्रजापति ,कुसहा में अरुण शुक्ला, बरहनी में राजेश सिंह , रामपुर में ग्राम प्रधान सुनीता सिंह ने रैली निकली।
, चारी में ग्राम प्रधान इंद्रपाल खरवार ,लक्ष्मनपुर में प्रधान संजय सिंह, प्राथमिक विद्यालय पई में प्रधान देवेंद्र राय ,प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया में ग्राम प्रधान निर्मला सिंह, और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्हरिया में प्रधानाध्यापक रमेश राय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारी में प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद खरवार ने हरी झंडी दिखायी।