फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य से विरत रहे वकील

Tue, 18 Apr 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित सदर तहसील परिसर में पाकिस्तान के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। नाराज वकीलों ने बार सभागार के समक्ष प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की जेल में कैद कुलभूषण जाधव की रिहाई की मांग की। अंत में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर साहब लाल को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा जाधव पर जासूसी का झूठा आरोप लगाकर जेल में कैद कर रखा है। झूठे तथ्यों व सबूतों के आधार पर जाधव को फांसी पर चढ़ाने की योजना बना रही है। पाकिस्तान का रवैया न्यायिक हत्या की श्रेणी में आता है। इसके अलावा पाकिस्तान के रवैये के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
सिविल बार अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मांग किया कि भारत सरकार कुलभूषण जाधव के मामले पर पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाए। इस अवसर पर बार अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, भोलानाथ पाल, राकेश रत्न तिवारी, इमरान सिद्दीकी, रणधीर सिंह, अनिल सिंह, श्यामसुंदर दुबे, जयप्रकाश सिंह, जंग बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें