फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफशाह बियर स्थित कुंड में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बीयर के नीचे स्थित कुंड में मंगलवार को अभिषेक यादव (20) की डूबने मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। । अभिषेक अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मड़ई का रहने वाला था।
विज्ञापन

मौसम सुुहाना होने चलते आए दिन लोग लतीफशाह बीयर पर घूमने के लिए जा रहे हैं। अलीनगर थाना क्षेत्र बसंतु की मड़ई निवासी दिनेश यादव का पुत्र अभिषेक यादव घूमने के लिए लतीफशाह गया हुआ था। वहां घूमने के दौरान उसका अचानक से पैर फिसल गया जिससे वह वहां कुंड में गिर गया। जिससे वहां नहा रहे युवकों में हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कही भी पता नहीं चला। बाद में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को कुंड से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें