फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से परीक्षा शुरू होने पर छात्रों का हंगामा

Sat, 21 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पीजी कालेज में शनिवार की सुबह प्राचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक के समय से कालेज न पहुंचने के कारण बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा एक घंटे के विलंब से आरंभ हो पाई। इससे नाराज परीक्षार्थियों ने केंद्र पर ही हंगामा करना आरंभ कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची डीआईओएस मालती राय ने महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिका और प्रशभनपत्र का वितरण छात्रों में कराकर परीक्षा आरंभ करवाया। परीक्षार्थियों को एक घंटा अतिरिक्त समय दिया गया।


बता दें सकलडीहा पीजी कालेज में बीए की परीक्षा चल रही है। शनिवार को बीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों के अंग्रेजी के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होनी थी। लेकिन प्राचार्य एवं केंद्र अधीक्षक डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के समय से न पहुंचे के चलते परीक्षा शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन


 इससे नाराज परीक्षार्थी हंगामा करते हुए कालेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। मामला बिगड़ता देख महाविद्यालय के शिक्षकों ने इस बात की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक मालती राय को दिया। जिनके निर्देश पर कालेज में एक घंटे देर से परीक्षा शुरू हुई। इस संबंध में प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आने में देर हो गया था। जिसके कारण परीक्षा समय से शुरू नहीं हो पाई। परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें