फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से नहीं मिल रहा है पोषाहार

Sat, 21 Mar 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम्या संस्थान और महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में जिला स्तरीय संवाद का आयोजन किया गया।

इस दौरान ग्राम्या संस्थान की डायरेक्टर बिंदु सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक सभी लाभार्थियों को पोषाहार मिलना चाहिए, लेकिन कुछ चिह्नित लोगों को ही पोषाहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


 महिलाएं व किशोरियाें ने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। किशोरी दीप नन्दिनी ने बताया कि दो माह से पोषाहार नहीं मिला रहा है।

आंगनबाड़ी का कहना है कि पोषाहार मिलते ही वितरण करा दिया जाएगा। महिलाओं को आयरन की गोलियां तक नहीं मिल पाती हैं।

 सबला के तहत 11 से 14 वर्ष की स्कूल जाने वाली किशोरियों के लिए पोषाहार की व्यवस्था नहीं की गई है, वहीं 15 से 18 वर्ष आयु की किशोरियों को पोषाहार दिया जाता है।

ग्राम्या संस्थान की नीतू ने बताया कि किशोरियों व महिलाओं को पोषाहार और आयरन की गोली यदा-कदा ही दी जाती है। सीडीपीओ मीनाक्षी ने बताया कि किशोरी, धात्री व गर्भवती    महिलाओं को केंद्र पर     
विज्ञापन


  पोषाहार दिया जाता है। नजदीक के केंद्र पर पहुंचकर वे पोषाहार प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर डा. केपी सिंह, प्रियंवदा, तेतरा      बानो, प्यारी, लक्ष्मीना आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नौगढ़, चकिया व शहाबगंज क्षेत्र की महिलाएं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें