फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है। विद्यालय के दो सेक्शन में कुल 80 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अब तक करीब 4500 छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले वर्ष अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद करीब 6000 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके मिश्रा ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 जुलाई निर्धारित थी। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से इसे बढ़ाकर सात अगस्त किया गया था। अब आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। सीमित सीटों के मुकाबले बड़ी संख्या में आवेदन होने से चयन के लिए विद्यार्थियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें