सकलडीहा। शासन की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने दो अवैध कब्जेदारों की जमीन कुर्क की है। वहीं, सही जानकारी नहीं देने पर लेखपाल को नोटिस जारी किया गया है।
तहसील के 441 गांवों में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत नागेपुर गांव के राम आशीष राय और बसंतपुरा के बेचू पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में प्रशासन ने दोनों की जमीन कुर्क कर ली है।
वहीं, नागेपुर के लेखपाल राजेश पासवान के सही जानकारी नहीं देने पर तत्कालीन एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जुर्माना नहीं जमा करने पर जमीन कुर्क की जाएगी।