फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जलाए आशीर्वाद के दीपक

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर ​स्थित काली माता मंदिर में दीया जलातीं भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह। संवाद
विज्ञापन
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आशीर्वाद दीया प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें दो राज्यसभा सांसदों, तीन विधायकों और भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में छह स्थानों पर दीप जलाए गए।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने दीनदयालनगर स्थित काली माता मंदिर में दीप प्रज्वलित किया, जबकि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने जगदीशसराय स्थित उत्तरायण अमृत वाटिका में दीप जलाया। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने दीनदयालनगर के मानसरोवर तालाब, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नौबतपुर स्थित बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज और चकिया विधायक कैलाश खरवार ने चकिया स्थित काली जी पोखरा पर दीप प्रज्वलित किया। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने रघुनाथपुर स्थित काली माता मंदिर में दीप जलाया।

पीडीडीयू नगर स्थित काली माता मंदिर में दीया जलातीं भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें