सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के इटवा गांव में मंगलवार की दोपहर में अगरबत्ती के चिंगारी से रामबली राजभर के घर में आग लग गई। इस घटना में पचास हजार रुपये नकद सहित दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात और कीमती कपड़े जल गए। रामबली ने बेटी की शादी की शादी के लिए नकदी और गहने जुटा रखे थे।
ईटवा गांव निवासी रामबली राजभर दूध बेचकर परिवार का आजीविका चलाता है। उसने बेटी की शादी के लिए नकदी के साथ आभूषण और कीमती कपड़े आदि जुटा कर रखे थे। मंगलवार सुबह घर की महिलाओं ने पूजा पाठ करने के बाद खेत में काम करने चली गयी। बच्चे स्कूल पढ़ने के लिये चले गए थे। इसी बीच अगरबत्ती की चिंगारी से घर में आग लग गई। घर से अचानक धुंआ निकलने पर ग्रामीणों ने शोरगुल मचाया। शोरगुल सुनकर परिवारीजन खेत से दौड़ते हुए घर पहुंचे। लोग कुछ समझ पाते तब तक अटैची अर बक्शा में तखा सोने चांदी के दो लाख से अधिक के आभूषण और पचास हजार नगदी सहित कीमती कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। ग्रस्त्रत्तमीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपा। वहीं ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाया है।