फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन निर्माण कार्य का डीएम व एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की 220 केवी सारनाथ से साहूपुरी व 220 केवी उपकेंद्र भदौरा पर चल रहे लाइन के निर्माण में आरओडब्ल्यू कार्य से किसानों को दिक्कत हो रही है। बृहस्पतिवार को शासन के निर्देश पर डीएम संजीव सिंह और एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान काश्तकारों से मिलकर समस्या को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लाइन निर्माण कार्य परियोजना के तहत गाजीपुर से चंदौली के धानापुर व चहनिया क्षेत्रों को बिना व्यवधान 24 घंटे निर्बाध बिजली दिलाने के लिए यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की 220 केवी सारनाथ से साहूपुरी व 220 केवी उपकेंद्र भदौरा तक कार्य चल रहा है। पिछले चार साल से चल रहे आरओडब्ल्यू कार्य में काश्तकारों द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है। इससे निर्माण कार्य पूर्ण नही हो पा रहा है। कार्य पूरा हो जाने से पूरे चंदौली और गाजीपुर को बिजली कटौती से निजात मिल जाएगी। इस मौके पर एक्सईएन आशीष सिह, एसडीओ आकाश सिंह, जेई मनोज पटेल सहित राजस्व अधिकारी व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें