फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची पीडीडीयू स्टेशन

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । देश में लागू लॉकडाउन की वजह से सुने पड़े रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन की आवाज गूंजी। 38 दिनों बाद जयपुर से पटना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पूर्वाह्न पौने 11 बजे पहुंची। ट्रेन आने के पूर्व ही रेलवे और पुलिस अधिकारियों की टीम स्टेशन पर पहुंच गई। वहां गार्ड और चालक की ड्यूटी बदलने, ट्रेन में पानी भरने के बाद करीब 15 मिनट बाद रवाना हो गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से जगह-जगह प्रवासी मजदूूर फंसे हैं। प्रवासी मजदूरों का घर पहुंचाने के लिए मजदूर दिवस पर गृह मंत्रालय की पहल पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। बिहार सरकार की मांग पर जयपुर से 12 सौ मजदूरों को लेकर दानापुर के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिन में 10 बजकर 45 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। हालांकि इसमें किसी यात्री को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर नहीं उतरना था। यहां सिर्फ ट्रेन के चालक, गार्ड सहित अन्य कर्मियों की ड्यूटी बदली गई और ट्रेन में पानी भरा गया। ट्रेन आने के पूर्व ही डीआरएम पंकज सक्सेना, कमांडेंट आशीष मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद, सीओ सदर कुंअर प्रभात सिंह, सीएसजी अशोक अनिल, सीआईटी, डिप्टी एसएस कमर्शिलय एएन प्रसाद सहित अधिकारियों की टीम पहुंच गई। इस दौरान मीडिया कर्मियों को स्टेशन पर जाने से रोक दिया गया। 15 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके पूर्व लॉकडाउन लागू होते ही 24 मार्च को एर्नाकुलम पटना एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर स्थानीय स्टेशन पर पहुंची थी। वहीं 28 मार्च को 59 आईआरसीटीसी कर्मियों को लेकर मुंबई मेल आखिरी बार स्टेशन पर पहुंची थी। इसके बाद से स्टेशन पर कोई यात्री ट्रेन नहीं पहुंची थी। 38 दिन बाद स्टेशन पर ट्रेन आने की सूचना प्रसारित हुई और यात्रियों की आवाज सुनाई पड़ी। इसके पूर्व स्टेशन पर सेना के जवानों को लेकर अहमदनगर से गुवाहाटी जा रही आर्मी स्पेशल ट्रेन भी गुजरी।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन राज्यों की मांग पर चलाई गई है। जयपुर से पटना के लिए चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन को सिर्फ पानी भरने और स्टाफ बदलने के लिए स्टेशन पर रोका गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्टेशन पर किसी को जाने नहीं दिया गया है। यात्रियों को खाने पीने का इंतजाम राज्यों की ओर से किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सक्सेना
डीआरएम, पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें