फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: क्याण एकादश ने बलिया को 7 रनों से हराया

विज्ञापन
दुलहीपुर में क्याण इंटरप्राइजेज क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता क्याण एकादश। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की ओर से स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में खेले जा रहे प्रथम क्याण इंटरप्राइजेज अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में क्याण एकादश ने बलिया को 7 रनों से हरा दिया। एकादश की टीम अगले चक्र में पहुंच गई।
विज्ञापन

टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए क्याण एकादश दुलहीपुर की टीम ने 25 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाई। टीम की ओर से अंकित पटेल ने नाबाद 32 रन बनाए। कृष्ण ने 20 और अनिकेत ने 19 रन बनाए। बलिया की तरफ से मनजीत और आदर्श ने दो -दो विकेट लिए जबकि पवन शुक्ला ने एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया पावर प्ले में तेज 55 रन बना कर मैच अपनी तरफ मोड़ लिया। 7 चौके की मदद से अविनाश राजभर ने 41 जबकि 5 चौकी की मदद से आशीष यादव ने 40 रन बनाकर खेल रहे थे। इस बीच गेंदबाजी करने अंकित पटेल पहुंचे और एक एक कर तीन विकेट चटका कर टीम को मुकाबले में ला दिया। अंतिम ओवर में 14 रन बनाने थे लेकिन बलिया के खिलाड़ी 7 रन ही बना सके। बलिया की टीम 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी। क्याण की तरफ से कृष्णा ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अंकित पटेल को दिया गया जबकि फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन शुक्ला को दिया गया। अंपायरिंग धनेश जायसवाल और अर्चित सर्राफ ने की। स्कोरर सत्यम रहे जबकि मैच रेफरी गोपाल वर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें