फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच घंटे की देरी से आई कुंभ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से हावड़ा-दिल्ली रूट की ट्रेनों की चाल लड़खड़ा गई है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। इसी तरह अप और डाउन की अन्य ट्रेनें भी विलंबित रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को दानापुर-एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल पौने दो घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, बरौनी उधना स्पेशल फेयर तीन घंटे, मुजफफरपुर आनंद विहार स्पेशल पौने तीन घंटे लेट रही। इसी तरह दानापुर-आंनद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस छह घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर दो घंटे, साबरमती-पटना स्पेशल छह घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, डाउन की ओर जाने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा घंटे, दानापुर-केएसआर बंगलूरू सिटी क्लोन स्पेशल डेढ़ घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस एक धंटे, आनंद विहार मधुपुर बाबा वैद्यनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे देरी से आई। वहीं, आनंद विहार-गया क्लोन स्पेशल साढ़े घंटे, नई दिल्ली-पटना स्पेशल फेयर क्लोन स्पेशल चार घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें