फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्म के साथ गूंजे जयकार

Sat, 27 Aug 2016 01:35 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
krishna
विज्ञापन
योगेश्वर, मुकुटधारी, मनमोहन, लीला धारी, माखनचोर श्रीकृष्ण का रात बारह बजे जन्म होते ही चहुंओर बधाईयां बजी। महिलाओं ने गीत गाए तो कुछ लोगों ने पटाखे फोड़ खुशियां व्यक्त की। विभिन्न स्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। यहां पूरी रात गीत संगीत की बयार चलती रही और लोग आनंद के पलों का रसपान करते रहे।
विज्ञापन


आधी रात के पहले पूजा पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन शुरू हो गया। पंडितों ने शास्त्रोक्त विधि से शोडषोपचार ढंग से भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह की पूजा अर्चना की। लड्डू गोपाल को स्नान कराया गया और आकर्षक वस्त्रों से सजाया गया। रात बारह बजते ही भगवान श्रीकृष्ण जन्म की गूंज हुई और चहुंओर बधाईयों का दौर शुरू हो गया। नगर के लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, जायसवाल स्कूल रोड, ट्रांसफार्मर के समीप, स्टेशन के समीप, विश्वकर्मा मंदिर, गौडीय मठ में विधि विधान से पूजन के बाद भव्य आरती उतारी गई। वहीं विभिन्न स्थानों पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

कुढे खुर्द गांव में भी भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इलिया क्षेत्र के विशुनपुरवां गांव में गुरुवार की रात्रि में  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा कृष्णा मंदिर पर भक्ति संगीत का  कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें देर रात्रि तक श्रोता संगीता की सुर सरिता  में गोते लगाते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ देवेंद्र त्रिपाठी ने श्याम  जन्म के गीत सुनाकर किया तो श्रोता कृष्ण के भक्ति में लीन हो गए। वहीं  गायिका काजल रहिया में ठाडे सवरियां जैसे ठुमरी सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। 

इसके अलावा नागेंद्र शर्मा, उदय शंकर शास्त्री, अनिश मिश्रा ने शास्त्री  संगीत, बंदीश, दादरा, कहरवा, भजन, गजल की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर सबका  मनमोह लिया। जैसे ही रात्रि के बारह बजे भगवान कृष्ण का जन्म होते ही सोहर  की प्रस्तुति काजल सिंह ने करके राधा कृष्ण मंदिर को ब्रज धाम बना दिया तो  श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उसका अभिनंदन कर पूरे माहौल में चार  चांद लगा दिया। इस अवसर पर उपस्थित शहाबगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह  नारायण सिंह उर्फ बंटी सिंह, वृक्ष बंधु परशुराम सिंह को संयोजक घुरफेकन ने अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।  ग्रामप्रधान  बासुदेव सिंह, रामसूचित द्विवेदी, पंकज दुबे, अरविंद राम, उदयशंकर  शास्त्री, शशिकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसी तरह कंदवा थाना परिसर के साथ चकिया कोतवाली में धूम धाम से जन्माष्टमी मनायी गई।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें