फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमए प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के छात्र शुभम सिंह ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र मानवेंद्र सिंह व तृतीय स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा संजीदा खातून ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा आंदोलन में युवाओं की भूमिका, सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन में व्यावहारिक चुनौतियां, आधुनिक भारत में सड़क सुरक्षा राष्ट्रीय एवम् अंतरराष्टीय परिदृश्य,सड़कों एवम् वाहनों में तकनीकी नवाचार द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम आदि विषय पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डा. सरवन कुमार यादव, डा. अंकिता सती, देवेन्द्र बहादुर सिंह, विपिन शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संतोष कुमार, डा. प्रियंका पटेल, विश्व प्रकाश शुक्ल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें