फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड संक्रमित एक की मौत, 14 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है लेकिन मृतकों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। मंगलवार को कोरोना से एक संक्रमित की मौत हो गई। इस तरह जिले में संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 48 पहुंच गई है। वहीं आज संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
विज्ञापन

मंगलवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में छह लोग संक्रमित मिले हैं। संकमितों में तीन महिला और तीन पुरुष हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक रिटायर्ड रेल कर्मचारी, एक गर्वनमेंट टीचर, दो गृहणी, एक प्राईवेट जॉब कर्मचारी और एक छात्र है। संक्रमितों में दो चहनियां, एक चंदौली नगर,तीन पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोविड की जॉच के लिए कुल 1167 नमूने एकत्र किए गए। दूसरी तरफ मंगलवार को 14 व्यक्तियों को स्वस्थ घोषित किया गया। वही एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4067 हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 141 है जबकि 3878 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 48 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें