चहनिया। स्थानीय कस्बा स्थित एक कॉलेज के मैदान में आयोजित मां भगवंती देवी स्मरणीय अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। फाइनल में कोरी ने चंदवक को 37 रन से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
मुख्य अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इससे पहले पहले सेमी फाइनल मुकाबले में चंदवक ने लाल साहब और कोरी की टीम जल निगम को पराजित कर फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोरी ने 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंदवक की टीम 90 रन पर ही आउट हो गई। मैन ऑफ द सिरीज कोरी के कप्तान गोलू रहे। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख अरुण जायसवाल, डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, रविंद्र यादव, डॉ. अजय सिंह, डॉ. अखिलेश अग्रहरी, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र मिश्रा, सुभाष यादव, राम विलास यादव, आनंद सिंह, अजित सिंह, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे ।